Toilet located in Solan Kotla drain will be renovated soon

सोलन कोटला नाला स्थित शौचालय का जल्द होगा जीर्णोद्धार

सोलन के कोटला नाला  में स्थित शौचालय शहर वासियों के लिए सिरदर्द बन चुका था, क्योंकि शौचालय में तैनात किए सफाई कर्मचारी, हमेशा मदिरा के नशे में चूर रहते थे जिसकी वजह से ,वह शौचालय में आने वाले ,शहर वासियों से आवेश में आकर, बहस बाजी भी करते थे ,और कई बार गाली-गलौच  तक कर  डालते  थे।  यही वजह है कि  आस पास के व्यापारी  बेहद  दुखी थे। कोटला नाला व्यापार मंडल के पदाधिकारी ,  शौचालय पर तैनात , कर्मचारियों की शिकायत, कई बार नगर निगम के अधिकारियों को ,कर चुके थे। लेकिन इस पर ,किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया, अब नगर निगम की  पार्षद ईशा पराशर  को, इस बारे में शिकायत की गई ,उनके द्वारा शौचालय का औचक निरीक्षण किया गया।  उनके द्वारा जरूरी कार्रवाई अमल में लाई गई |  उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही  शौचालय की व्यवस्था को  दुरुस्त कर दिया जाएगा।  इस मौके पर वार्ड 15 और वार्ड 7 के पार्षद भी मौके पर मौजूद थे। 
मौके  का मुआयना करने पहुंची, पार्षद ईशा  ने बताया कि, उन्हें पिछले काफी समय से, शौचालय के प्रबंधन के बारे में, व्यापार मंडल द्वारा  शिकायतें मिल रही थी।   क्योंकि कोटला नाला व्यापार मंडल के लोग, यहाँ की व्यवस्था से बेहद  दुखी थे। उनके कहने पर आज , शौचालय का निरीक्षण किया गया।  यहां पाया गया कि, शौचालय की व्यवस्था बेहद खराब थी।  सफाई व्यवस्था, बिल्कुल चरमरा चुकी  थी।  नल  टूटे पड़े  थे। यह सभी बातें ,नगर निगम अधिकारियों के ,जहन  मैं भी लाई गई है। जल्द ही इस शौचालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा। 
 वही शायरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने  बताया कि , शौचालय की बेहद दुर्दशा थी।  जो यहां ध्याड़ी  पर कर्मचारी रखे गए थे ,वह नशे में चूर रहते थे।  यहां आने वाले लोगों से,ठीक व्यवहार नहीं किया जाता था।  जिसके चलते ,पार्षदों द्वारा यहाँ  का, निरीक्षण किया गया है। उनके द्वारा , आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्हें उम्मीद थे कि। जल्दी ही  शौचालय की अवस्था ठीक कर दी जाएगी।