Gwalior Police Video: ग्वालियर पुलिस जवानों ने एसपी की जनसुनवाई में आई महिला की मदद की है। महिला दिव्यांग है, वह खुद से सीढ़ी नहीं चढ़ सकती थी। महिला से लोन दिलाने के नाम पर ठगी हुई है।

सहारा देकर दिव्यांग महिला को ले गए

दरअसल, वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बताई जा रही है। मंगलवार को एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुवाई के दौरान दिव्यांग मिथलेश कुशवाह पहुंची। पुलिसकर्मियों ने देखा कि बड़ी मुश्किल से महिला सीढ़ियों पर चढ़ पा रही है। इसके बाद उसकी मदद शुरू कर दी।
नीचे भी अपने साथ लाए जवान

दिव्यांग महिला जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी शिकायत की है। उसने अधिकारियों को आवेदन दिया है। अधिकारियों ने महिला से बात की है। इसके बाद जवानों की मदद से दिव्यांग महिला नीचे आई है। जवानों ने ही उन्हें जूते पहनाएं। दिव्यांग मिथलेश ने पुलिस को बताया है कि उसे दो बार सेलेबाल्सी अटैक आ चुका है। जिससे उसका 80 फीसदी शरीर लाचार हो गया है।
लोन के नाम पर महिला के साथ ठगी

पीड़ित दिव्यांग महिला ने बताया कि एक राजकुमार नामक युवक ने उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया। 10 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया और उससे 15500 रुपए ठग लिए। दिव्यांग मिथलेश स्वरोजगार के लिए लोन लेना चाहती थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मिथलेश की पीड़ा जानने के बाद उसे मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी है।
जवानों ने पेश की मिसाल

सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि यह पुलिस का मानवीय चेहरा है। पुलिस ने दिव्यांग महिला की मदद की है। पीड़ितों की मदद करना पुलिस का कर्तव्य है। हमलोग लगातार लोगों की मदद करते रहते हैं।
सहारा देकर ले गए जवान

महिला अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस में पहुंची थी। जनसुनवाई एसपी ऑफिस के पहली मंजिल पर चल रही थी। ऐसे में दो जवान महिला को सहारा देकर जनसुनवाई स्थल तक ले गए। जनसुनवाई स्थल पर पहुंचाकर जवानों ने महिला को पानी पिलाया है।