टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला सोलन में की जा रही टीवी मरीजों की ट्रेसिंग

2025 तक भारत को टीवी मुक्त बनाने के लिए  सरकार द्वारा मैं समय समय  पर  विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार सभी देशों ने 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है, लेकिन भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
जिसके चलते जिला सोलन में भी टीवी को जड़ से खत्म करने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से घर-घर जाकर टीवी के मरीजों को ढूंढा जा रहा है।

अधिक जानकारी देते हुए डॉ अजय गौतम ने बताया कि जिला सोलन में चले इस अभियान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर आशा वर्कर के साथ मिलकर घर घर जाकर टीवी के मरीजों को ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला सोलन के 5ब्लॉक में सी एच ओ और आशा वर्कर घर घर जाकर टीवी के संभावित मरीजों को ढूंढ रहे है। इस अभियान के तहत जिला सोलन में 2700लोगो के घर जाकर टीवी से पीड़ित मरीजों को उपचार और सलाह देने का कार्य  सी एच और आशा वर्कर द्वारा किया जा रहा है