Semolina, Coriander Powder, Biscuit and Paneer Samples Failed in Festive Season: LD Thakur

फोस्टेक अभियान के तहत आंगन बाड़ी और मिड डे मील वर्करों को दिया जा रहा प्रशिक्षण : एलडी ठाकुर

खाद्य  सुरक्षा   विभाग द्वारा फोस्टेक अभियान  जिला में चलाया जा रहा है | जिसमें जहाँ एक और  खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीँ  प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं | उन्हें बताया जा रहा है कि उनके ग्राहकों के प्रति क्या दायित्व है और उन्हें किस तरह का भोजन या खाद्य सामग्री अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवानी है | खाद्य सामग्री परोसते समय उन्हें क्या सावधानियां रखनी है यह भी जानकारियां विभिन्न प्रशिक्षण शिवरों में  कारोबारियों और कर्मचारियों को दी जा रही है | यह जानकारी खाद्य सुरक्षा आयुक्त एलडी ठाकुर ने  मीडिया को दी | 

खाद्य सुरक्षा  सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि  फोस्टेक अभियान के तहत 120 आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण  दी जा चुकी है  |  वहीँ मिड डे मील वर्कर जैसे कुक और हेल्पर है उन्हें भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है | जिसमे करीबन 200 कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जाएगा |  ताकि वह जब भी बच्चों को खाना परोसे तो वह स्वच्छ और स्वास्थ्य वर्धक हो बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर न पड़े | भोजन बनाते और परोसते समय उन्हें क्या सावधानियां रखनी है इस बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है |