हिमाचल चुनाव से पहले हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा, सीएम ने किया केंद्र का धन्यवाद….

शिमला, 15 सितंबर : सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जल्द जनजातीय दर्जा देने को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा भी मिल गया है। हाटी समुदाय पांच दशकों से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहा था। इस फैसले के बाद 1 लाख 59 हज़ार 716 लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं 389 गांव इसके दायरे में आएंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय जनजातीय विभाग ने हिमाचल सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट को पहले ही मंजूरी दे दी थी, जिसे बीते कल कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 1967 में जौनसार बाबर को जनजातीय दर्जा दे दिया गया था, लेकिन गिरीपार का क्षेत्र वंचित रह गया था। 55 साल बाद 14 जातियों को इसका लाभ मिलेगा। हाटी समुदाय की 154 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। हाटी समुदाय से 91 हजार 446 अनुसूचित जाति के लोगों को इससे अलग रखा गया है।