कालका-शिमला एनएच-5 पर शुक्रवार सुबह कुमारहट्टी के समीप मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ है। जब मोटरसाइकिल कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर व ट्रक धर्मपुर से कुमारहट्टी की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ है। जब मोटरसाइकिल कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर व ट्रक धर्मपुर से कुमारहट्टी की ओर जा रहा था।
जैसे ही यह कुमारहट्टी के समीप पहुंचे तो इनकी टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 22 वर्षीय युवक सुशील कुमार निवासी बड़ोग की सड़क पर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया और सूचना धर्मपुर पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने मीडिया को दी।
अधिक जानकारी देते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कालका शिमला सड़क पर यह घटना हुई है जिसमें ट्रक और बाइक की टक्कर हुई थी। जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक का शव एमएमयू अस्पताल भेजा गया गया। जांच में पाया गया है कि ट्रक चालक रफ्तार में था। जिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

