नई दिल्ली. भारत की तीसरी सबसे बड़े टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस जल्द ही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर वाहन शामिल होंगे. आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक Creon कॉन्सेप्ट पर बेस्ड हो सकता है, जिसे 2018 Auto Expo में प्रदर्शित किया गया था. इसी तरह के डिजाइन वाले स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान बेंगलुरु में देखा गया है.


