Two-day hockey competition is being organized in Solan

सोलन में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो  मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।  शूलिनी हॉकी क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में  अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन वीरेंद्र कश्यप बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए।  मुख्यातिथि का मैदान में पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।  कश्यप ने इस मौके पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उनके मंगल भविष्य की कामना भी की।  उन्होंने कहा कि छोटी छोटी प्रतियोगिताएं खिलाडियों के लिए मील का पत्थर साबित होती है।  यहाँ उनकी प्रतिभाओं को निखार मिलता है और वह उसके बाद ही राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाने में सक्षम हो पाते है।  
संस्था के उपाध्यक्ष राजन मेहता    ने बताया कि हॉकी के खेल में खिलाड़ियों की रुचि बनी रहे इस लिए उनकी संस्था यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित करती है।  इस में प्रदेश भर से आई आठ टीमें भाग ले रही है। जिसमें से चार टीमें महिलाओं की है।  सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेल भावना से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। जीतने वाली टीम को 21 हज़ार और 11 हज़ार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।  वहीँ महिला विजेता टीम को 5100 और 31 सौ रुपये  का पुरस्कार दिया जा रहा है। 
वहीँ मुख्यातिथि वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि कोरोना काल की वजह से खेलों पर कई तरह की बंदिशें लगाई गई थी।  लेकिन अब यह बंदिशें हट चुकी है। और क्लब द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें खिलाड़ी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है।  उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में  रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है और ज़्यादातर खिलाड़ी इसी वजह से कोरोना से बचे रहे।  इसलिए अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए खेल जीवन में बेहद आवश्यक है।