Two pickups carrying liquor caught late at night in Rampur, Vikramaditya Singh accuses BJP, demands blockade from police

रामपुर में देर रात पकड़ी शराब ले जा रही दो पिकअप, विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर लगाए आरोप,पुलिस से नाकाबंदी की मांग

मंडी संसदीय क्षेत्र, रामपुर में, देर रात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ,शराब से भरी गाड़ियां पकड़ी  है । कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने ,इसकी सूचना पुलिस को दी । वही कांग्रेस विधायक ,विक्रमादित्य सिंह ने, भाजपा पर शराब  बांटने  के ,आरोप लगाए है ,ओर शिमला पुलिस ने तीन दिन तक, नाकाबंदी करने की मांग की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ,रामपुर के ननखड़ी में ,भाजपा के लोग गाड़ियों में ,शराब ले जा रहे थे, और इसकी सूचना ,पुलिस को दी जिसके बाद ,  रात 3 बजे दो पिकअप को , पकड़ा गया  , जिसमें  कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि , रामपुर के  भाजपा नेता  द्वारा ,40 पेटी अंग्रेज़ी और देसी शराब ले जाई ,जा रही थी।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज , करवा दिया गया हैं। चुनाव का आखिरी दौर है इस लिए अब  मतदाताओं को रिझाने के लिए साम दाम दंड भेद अपनाया जा रहा है। लेकिन यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।  विक्रमादित्य सिंह  विधायक ने कहा कि,एक दिन पहले ही मंडी में  , उन्होंने  आशंका जताई थी कि, भाजपा चुनाव जीतने के लिए ,अब शराब और पैसा बांटेगी. ओर अब गाड़िया पकड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि ,भाजपा धनबल के दम पर ,चुनाव लड़ रही है, तो हम जनबल के भरोसे के मैदान में हैं.