हिमाचल में यूसीसी का उद्देश्य ध्रुवीकरण नहीं : जितेंद्र सिंह

हिमाचल में यूसीसी का उद्देश्य ध्रुवीकरण नहीं

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की नीति और नियत क्या है। और हिमाचल को लेकर भाजपा की कल्पना क्या है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार ने परिवारवाद की चिंता की, वहीं भाजपा ने इस घोषणा पत्र के माध्यम से समाज के उन वर्गों की तरफ ध्यान देने का प्रयास किया है जो कहीं ना कहीं कांग्रेस सरकारों की प्राथमिकता से छूट गए हैं। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने इस घोषणापत्र में 11 बिंदुओं पर हिमाचल की महिलाओं, बेटियों पर समर्पित है क्योंकि यह एक ऐसा वर्ग है जिसकी कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अवहेलना की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अन्य प्रदेशों की तरह हिमाचल में भी यह संकल्प किया है कि वह महिलाओं का सशक्तिकरण करेंगे और उनकी सुरक्षा सुविधा और सम्मान के साथ यह प्रयास किया जाएगा कि महिलाओं में इतनी क्षमता हो कि वह आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा में हिमाचल की ओर से अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र में यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी के विपरीत भाजपा ने हिमाचल के लोगों के विकास और उन्नति के साथ-साथ उनके स्वाभिमान की भी चिंता की है जहां भिन्न-भिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग प्रावधान करने का प्रयास किया गया हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो ना केवल प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय कर सकती है, बल्कि उसके सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की भी चिंता कर सकती है।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जहां विभिन्न योजनाएं अन्य प्रदेशों में तीव्र गति के साथ आगे बढ़ी वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के चलते इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हिमालयन प्रदेशों का अहम रोल रहने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहाड़ी प्रदेशों के विकास की और कोई ध्यान नही दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने घोषणा पत्र पर अमल किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग समझ चुके है और वह कांग्रेस के झूठे प्रलोभनों में नही आएंगे और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के भाजपा के चुनावी वादे का उद्देश्य ध्रुवीकरण नहीं है। यूसीसी पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोप को खारिज करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण के लिए यूसीसी की बात नही कर रही है, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में यूसीसी लगाने की घोषणा की है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में यूसीसी क्यों लगाया जा रहा है क्योंकि यहां की 95 फीसदी आबादी हिंदू है, तो इसका मतलब है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि यह कानून देश में लागू हो।”

सिंह ने कहा, “जब हिमाचल में ध्रुवीकरण की कोई गुंजाइश नहीं है और फिर भी भाजपा यहां यूसीसी लागू करना चाहती है तो यह दर्शाता है कि हम इसे ध्रुवीकरण के लिए नहीं थोपना चाहते हैं।”