UGC CUET PG Admission 2022: UGC ने CUET PG एडमिशन को लेकर जारी किया ये अहम नोटिस, जानें तमाम डिटेल

UGC CUET PG Admission 2022: UGC ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2022 (CUET PG 2022) के एडमिशन (UGC CUET PG Admission 2022) को लेकर एक नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार CUET को अपनाने वाले सभी सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET PG 2022 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. यह जानकारी UGC ने एक ट्वीट के जरिए दी है.

UGC के ट्वीट के अनुसार, ” आप सभी को सूचित किया जाता है कि CUET को अपनाने वाले सभी सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET PG 2022 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. CUET PG 2022 की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित की जाती है.”

UGC CUET PG Admission 2022

UGC CUET PG Admission 2022

इसके अलावा UGC ने आगे बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET PG 2022 का रिजल्ट (CUET PG Result 2022) कल यानि सोमवार 26 सितंबर को शाम 4 बजे जारी होने की उम्मीद है. अत: आपसे अनुरोध है कि एडमिशन के लिए वेबसाइट और वेब पोर्टल सहित आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि CUET के स्कोर के आधार पर CUET PG 2022 के लिए एडमिशन प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके.