Ujjain: चार किलो सोने के साथ धराए दो आरोपी, उज्जैन से जा रहे थे मुंबई

उज्जैन में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को चार किलोग्राम सोने के साथ दो लोगों को पकड़ा। दोनोंइंदौर से उज्जैन होते हुए मुंबई जा रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताथ में अवैध सोने का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हो सकता है। आरोपियों से अब आईटी विभाग पूछताछ करेगी।

ujjain

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने अवैध सोने का परिवहन करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से चार किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया। इनमें से एक मुंबई का निवासी है जबकि दूसरा इंदौर का रहवासी है। दोनों आरोपियों से आईटी विभाग पूछताछ की तैयारी कर रहा है।

उज्जैन के दानी गेट स्थित जैन मंदिर के पास अवंती पार्श्वनाथ होटल की 5वीं मंज़िल से सोना स्मगल करने वाले बदमाश पकड़ाए। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन आगमन के चलते पुलिस दल सघन कार्यवाही में जुटा हुआ है। संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। ऐसे में क्राइम ब्रांच और थाना महाकाल ने लीड मिलने पर संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया और गुरुवार दोपहर एक बजे दोनों बदमाशों को धर दबोचा।

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े जाने पर दोनों आरोपियों ने सोना मुम्बई के मनीषा ज्वेलर्स का होना बताया, लेकिन वे इसके दस्वेज पेश नहीं कर पाए। दोनों के पास से कुल चार किलो का सोना बरामद किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए आईटी विभाग को पूछताछ के लिए कहा गया है।

दोनों आरोपियों पर 2016 में भी माधवनगर थाने में प्रकरण दर्ज हो चुका है। ये उज्जैन, इंदौर और देवास में सोना सप्लाई करने आए थे। पूछताछ में इनके लिंक का पता लगाया जाएगा। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय गिरोह के सामने आने का खुलासा हो सकता है।

पकड़े गए आरोपियों में से एक मुम्बई के डोंगरी का निवासी हेमंत पिता तोला चंद जैन है, जिसकी उम्र 40 बताई जा रही है। दूसरा 36 वर्षीय जतिन जैन है। दोनों इंदौर से वाया उज्जैन मुम्बई जा रहे थे।