केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आज सोलन पहुंची जहां उन्होंने महिला मोर्चा सम्मेलन में जनसभा को सम्बोधित किया

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आज सोलन पहुंची जहां उन्होंने महिला मोर्चा सम्मेलन में जनसभा को सम्बोधित किया

इस दौरान केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहतर कार्य केंद्र और प्रदेश में कर रही है,और निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में भी यूपी उत्तराखंड की तरह मिशन रिपीट भाजपा सरकार करने वाली है और इसमें अहम भूमिका महिला मोर्चा निभाने वाली है।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के राज में 70 साल में मात्र आठ करोड़ घरों में नल से जल मिला। आज मोदी व जयराम ने 2 वर्षों में 8.64 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया। दारू की बोतल पर बहनों की वोट नहीं बिकती है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महंगाई की बात करती है लेकिन 2G, 4G से महंगाई लेकर कांग्रेस आई थी उसे खत्म करने का प्रयास भाजपा ने किया है।

उन्होंने कहा कि आज देशभर में विकास का दौर चल रहा है,हर घर की समस्या को भाजपा दूर कर रही है, हर घर में नल, बिजली व्यवस्था, सड़कों के जाल इन सब के लिए विकास कार्य डबल इंजन की भाजपा सरकार कर रही है।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत आज होता जा रहा है,और ये कांग्रेस के किये हुए खोटे काम का ही नतीजा है।