UP B.Ed JEE Counselling 2022 Registration: आज से UP B.Ed JEE काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UP B.Ed JEE Counseling 2022 Registration: काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू हो गई है.

UP B.Ed JEE Counseling 2022 Registration: काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू हो गई है.

UP B.Ed JEE Counselling 2022 Registration: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) ने UP B.Ed JEE Counselling 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार जिनकी रैंक 1 से 75,000 तक के बीच आए हैं, वे MJPRU की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर UP B.Ed JEE Counselling 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. काउंसलिंग राउंड में चार चरण होंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configur पर क्लिक करके भी UP B.Ed JEE Counselling 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं. केवल वे उम्मीदवार जिन्हें UP B.Ed JEE 2022-24 मेरिट लिस्ट में रैंक आवंटित किया गया है, वे काउंसलिंग में भाग लेने के लिए योग्य हैं. फेज 1 का रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक होगा. च्वाइस अलॉटमेंट 8 अक्टूबर और अलॉटमेंट 9 अक्टूबर 2022 को होगा. सीट कंफर्मेशन पेमेंट विंडो 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक खुलेगी.

UP B.Ed JEE Counselling 2022 Registration ऐसे करें अप्लाई

होम पेज पर उपलब्ध UP B.Ed JEE Counselling 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें या ऑनलाइन पंजीकरण करें.
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक चरणों का पालन करें.
एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
आपका पंजीकरण पूरा हो गया है.
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.