Vaccination of 220 people in Nauni University

नौणी विवि में 220 लोगों का टीकाकरण

डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आज कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए गए कोविड़ 19 टीकाकरण अभियान के तहत 220 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह टीकाकरण अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ एवं छात्र कल्याण संगठन ने साथ मिलकर इस अभियान को चलाया। 

विश्वविद्यालय के 18-44 आयु वर्ग के फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 वर्ष के आयु से ऊपर के कर्मचारियों और अन्य लोगों को टीका लगाया गया जिसमें 87 वर्षीय श्रीमती चंचल भी शामिल थी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 12 जून को विश्वविद्यालय के शेष बचे कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।