Vaccine being done in Solan Hospital in scorching heat without fan

बिना पंखे के भीषण गर्मी में सोलन अस्पताल में हो रही वैक्सीन

सोलन शहर में अचानक तापमान बेहद अधिक बढ़ने लग गया है। चिलचिल्लाती धूप के कारण तापमान 35 डिग्री सेल्सिय को भी  पार कर रहा है।  जिसके कारण अब दोपहर में लोग बेहद ज़रूरी कार्य हो तभी घर से बाहर निकलते है |  वहीं सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में  वैक्सीन लगाने का अभियान जोर शोर से चल रहा है।  भीषण गर्मी के बाद भी रोज़  अस्पताल में भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए शहर वासियों  को अस्पताल में भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा हम  इस लिए कह रहे है क्योंकि अस्पताल में  जहाँ वैक्सीन लगाई जा रही है वहां  पंखा नहीं लगाया गया है। जहाँ वैक्सीन लगने के बाद उन्हें आधा घंटा  बिठाया   जाता है। वहां भी पंखे नहीं लगे है और न ही कोई पानी की व्यवस्था है  जिसके चलते गर्मी में लोगों को भारी असुविधा हो रही है।  
             वैक्सीन  लगवाने आए नागरिकों ने बताया कि आज कल गर्मी पहले ही बहुत अधिक पड़ रही है। वैक्सीन लगवाने से पहले घबराहट भी हो जाती है।  लेकिन जहाँ यह वैक्सीन लगाई जा रही है वहां अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था ठीक नज़र नहीं आ रही है।  जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों  का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने वाले स्थान पर भीषण गर्मी होने के बावजूद भी कोई पंखा नहीं लगाया गया है।  अगर किसी को घबराहट होती है तो वहां कोई पानी की व्यवस्था नहीं है।  बैठने का प्रबंध भी उचित नहीं है।  उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है इसलिए अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि वह यहाँ उचित व्यवस्था करें।