Vaccine vaccination campaign is going on in Solan on war footing: Rajan Uppal

सोलन में युद्ध स्तर पर चल रहा है वैक्सीन लगाने का अभियान : राजन उप्पल

समूचे प्रदेश को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल के अथक प्रयासों से वैक्सीन की पहली डोज़ में  हिमाचल ने देश में पहला स्थान हासिल किया।  हिमाचल में ही सबसे कम वैक्सीन की वेस्टेज भी रही।  अब वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने का अभियान चल रहा है।  दूसरी डोज़ लगाने में भी हिमाचल देश में अव्वल रहे इसके लिए प्रदेश में युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाई जा रही है।  सोलन में भी ,वैक्सीन लगाने का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है।  स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न  टीमें गाँव गाँव जाकर टीकाकरण  कर रही हैं। लक्ष्य को हासिल करने के लिए , विभिन्न संस्थाएं भी स्वास्थ्य विभाग की मदद कर रही है।  यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजन उप्पल ने मीडिया को दी। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजन उप्पल ने  बताया कि सोलन जिला में लोग बेहद जागरूक है।  वह दिए गए समय में आ कर वैक्सीन लगवा रहे है।  जिसके चलते अभी तक 116 प्रतिशत वैक्सीन  लगाई जा चुकी है।  जल्द ही वह दिए गए लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक सभी जिला वासियों को वैक्सीन लगवा दी जाएगी।  उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया है कि जिन नागरिकों के 84 दिन हो चुके है वह आ कर कोरोना वैक्सीन जल्द लगवाएं।  उन्होंने कोरोना की स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि सोलन में  रोज़ तीन से चार मामले कोरोना संक्रंतिओं के आ  रहे है।  जो विभिन्न क्षेत्रों से है।  इस लिए जिला में स्थिति पहले की तरह समान्य है।  लेकिन वैक्सीन लगवा कर ही हम अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं।  इस लिए सभी को वैक्सीन की दूसरी डोज़ जल्द लगवानी चाहिए।