Valmiki Samaj Reform Samiti celebrated Valmiki Jayanti with great pomp in Solan

सोलन में वाल्मीकि समाज सुधार समिति ने धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती

वाल्मीकि समाज  सुधार समिति द्वारा  सोलन में, महर्षि  वाल्मीकि जयंती धूम धाम से मनाई गई | चौक बाजार के समीप स्थित, महाऋषि वाल्मीकि मंदिर में , पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ |  इस मौके पर ,मंदिर पर विशाल  झंडा चढ़ाने की परम्परा को, हर्षोउल्लास के साथ  निभाया गया | मंदिर में भजन कीर्तन और यज्ञ , का आयोजन भी किया गया |  इस मौके पर वार्ड 6 की पार्षद, रेखा साहनी ,और पूर्व पार्षद ,भरत साहनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गौर तलब है कि  ,वाल्मीकि जयंती पर पहले  आकर्षक शोभा यात्रा, शहर में , निकाली जाती थी लेकिन इस बार भी , कोविड  संक्रमण के चलते ,यह यात्रा नहीं निकाली जा सकी, और जयंती को  बेहद सूक्ष्म रूप में मनाया गया | लेकिन उसके बावजूद भी समिति के सदस्यों में जोश  और श्रद्धा की कमी नहीं देखी गई 

इस मौके पर  वाल्मीकि समाज   सुधार  समिति  के अध्यक्ष ,प्रेम चंद  मट्टू  ने   सभी को, वाल्मीकि जयंती की बधाई दी ,और कहा कि, रामायण के रचयिता ,महर्षि  वाल्मीकि   ने ,समाज को ,सही  मार्ग दिखाया  | उन्होंने  कहा कि, आज सभी को वाल्मीकि  ऋषि द्वारा, दिखाए गए रास्ते पर, चलने की ज़रूरत है।  उन्होंने कहा कि ,सभी मानव एक समान है। लेकिन पहले छूआछूत जैसी गलत परम्पराएं ,समाज में मौजूद थी।  जो काफी हद तक, समाप्त हो गयी है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में इसे, समाप्त करने की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि, जागरूक समाज ही ऐसी ,कुरीतियों को समाप्त करने में अपना योगदान दे सकता है।