Vande Bharat Express Accident : वंदेभारत का बैडलक जारी!अब वलसाड में गाय से टकराई, महीने में तीसरी घटना

30 सिंतबर को गांधीनगर से मुंबई के बीच शुरु हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सेफ ट्रैक नहीं मिल पा रहा है। नई पीढ़ी आत्याधुनिक ट्रेन के तीसरी बार टकराने की घटना सामने आई है। ट्रेन के शुरु होने पर पहले हफ्ते में दो एक्सीडेंट हुआ थे। जिसमें ट्रेन के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा था।

VB
वलसाड में दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदेभारत।

अहमदाबाद: नई पीढ़ी की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदेभारत का बैडलक जारी है। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के टकराने की तीसरी घटना सामने आई है। वंदेभारत एक्सप्रेस के टकराने की यह घटना वलसाड में हुई। यहां पर वंदेभारत ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। जिससे ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। वंदेभारत के साथ यह हादसा वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुआ।
अक्तूबर में तीसरी टक्कर
वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के ट्रेन की चपेट में आने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वलसाड में वंदेभारत ट्रेन के साथ यह सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुई। इसके बाद आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदेभारत ट्रेन दो बार मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदेभारत ट्रेन को रिपयेर किया गया था।