मंडी में बेहद शर्मनाक घटना: 22 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पीड़िता चार महीने की गर्भवती

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शर्मनाक घटना  सामने  आई है। यह घटना 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती भी थी। वो लड़की किसी को कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। इस हादसे के बारे में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला  सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र निहरी से सामने आया है। बी.एस.एल कॉलोनी पुलिस थाना के अनुसार, निहरी क्षेत्र में 15 साल से मानसिक तौर पर दिव्यांग 22 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ रहती थी। युवती का इलाज आईजीएमसी उपचार  शिमला में चल रहा है।  मंगलवार को अचानक युवती के पेट में दर्द हुआ तो परिजन चेकअप के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए। जब उस युवती की जांच की गई तो 4 महीने की गर्भवती निकली है।  डी.एस.पी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।