कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा क़े पहले दिन माणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव या मूर्ति स्थल से शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू हुई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, विधानसभा के उपनेता भुवन कापड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माणा गांव पहुंकर यात्रा की शुरुआत की।