भटियात में विक्रम जरियाल लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक या होगी कुलदीप पठानिया की वापसी

शिमला,14 अक्तूबर : चंबा जिले के भटियात विस क्षेत्र में दो दशकों से  भाजपा व कांग्रेस के मध्य आमने-सामने की टक्कर होती रही है। इस बार भी यहां कांग्रेस के दिग्गज कुलदीप सिंह पठानिया व विक्रम सिंह जरियाल के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों प्रत्याशियों के टिकट लगभग फाइनल है। काबिले जिक्र कि 1977 व 1982 में यहां से शिव कुमार उपमन्यु ने दो चुनाव लगातार जीते। वह शांता कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे।

         1985 में कांग्रेस ने यहां से  युवा कुलदीप सिंह पठानिया को टिकट दिया और वह जीतने में कामयाब रहे। मगर 1990 में जनता दल के टिकट पर शिव कुमार  उपमन्यु ने उन्हें हरा दिया। 1993  में फिर कुलदीप पठानिया जीते मगर इस बार वह निर्दलीय विजयी हुए। 1998 में यहां से किशोरी लाल भाजपा के टिकट पर विधायक बने। 2003 में कुलदीप पठानिया दोबारा निर्दलीय रूप से चुनाव जीते।

         2007 व 2012 में कुलदीप पठानिया लगातार दो बार कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे।  2012 में भाजपा ने यहां संघ से जुड़े विक्रम सिंह जरियाल को मैदान में उतारा।  जिन्होंने लगातार 2017 में भी जीत दर्ज कर कुलदीप  पठानिया के एकाधिकार को समाप्त किया। इन चुनावों में कुलदीप पठानिया व विक्रम जरियाल के बीच कड़ा मुकाबला होगा।  विक्रम जरियाल जहां जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे वहीं कुलदीप अपनी खोई हुई सियासी जमीन को तलाशने के लिए चुनावी जंग में पसीना बहाएंगे।