कमलेश नागरकोटी के साथ दुर्व्यवहार पर भड़के विराट कोहली, भारतीय फैंस की जमकर लगाई क्लास

कमलेश नागरकोटी भारतीय टेस्ट टीम के साथ बतौर नेट बॉलर गए हैं। मैच के तीसरे फील्डिंग के दौरान फैंस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस पर पवेलियन में खड़े कोहली नाराज हो गए।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा अपने साथियों के लिए खड़े होते हैं। इस बार उन्होंने युवा कमलेश नागरकोटी का साथ दिया। दरअसल, टीम इंडिया लीसेस्टर में लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। यह वाकया मैच के दौरान का ही है। भारतीय फैंस स्टैंड से नागरकोटी के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस पर कोहली भड़क गए।दरअसल, नागरकोटी भारतीय टेस्ट टीम के साथ बतौर नेट बॉलर गए हैं। मैच के तीसरे फील्डिंग के दौरान फैंस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस पर पवेलियन में खड़े कोहली नाराज हो गए। उन्होंने दर्शकों को शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान कुछ फैंस उनसे भी भीड़ गए, लेकिन कोहली पीछे नहीं हटे। उन्होंने शांत कराकर ही दम लिया।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि कोहली ने लीसेस्टरशायर में भारतीय फैंस की कैसे बोलती बंद कर दी। विराट कठिन समय में टीम के साथियों के लिए बार-बार खड़े होते हैं। 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद शमी अभद्र भाषा का शिकार हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में शमी का पक्ष लिया था। इस पर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

कोहली ने अंपायर से भी की थी बहस
कोहली अभ्यास मैच की पहली पारी में शानदार शुरुआत के बाद आउट हो गए थे। रोमन वॉकर की गेंद पर विराट एलबीडब्ल्यू हो गए थे। उन्होंने 69 गेंद पर 33 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान कोहली ने चार चौके और एक छक्का लगाया। कोहली अपने रंग में दिखाई दे रहे थे, लेकिन वॉकर की गेंद को खेलने से चूक गए। अंपायर ने जोरदार अपील के बाद विराट को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। इस पर कोहली नाराज हो गए और अंपायर से भिड़ गए। अंपायर ने उन्हें आउट देने का कारण बताया। इसके बाद वह पवेलियन लौटे।