“वोट फॉर सूरत नेगी”किन्नौरी विडियो एल्बम का किया विमोचन

“वोट फॉर सूरत नेगी”किन्नौरी विडियो एल्बम का किया विमोचन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होते ही जिला किन्नौर की पएक विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई । इसी के साथ चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया ।
किन्नौर विधानसभा सीट के लिए सभी प्रत्याक्षी जोरों जोरों से अपना प्रचार कर रही है ।ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया का भी खूब प्रयोग किया जा रहा है।

वही आज किन्नौर जिला के मुख्यालय रेकांगपिओ में”वोट फॉर सूरत नेगी” किन्नौरी विडियो एल्बम का विमोचन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम एच पी एम सी किन्नौर डायरेक्टर बीरबल कुमार जी ने किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा और महामंत्री यशवंत सिंह , जिला सचिव सुनील नेगी , कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंदर, महामंत्री चंदर पॉल, पूह मंडल महामंत्री जीत राम नेगी सहित अन्य जिला एवम मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस विडियो एल्बम को प्रभु नेगी ने प्रोड्यूस किया है तो सिंगर बीजू भाई ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है और वही अजय नेगी ने भी अपने मधुर धुनों से इस विडियो एल्बम को सजाया है।

भाजपा प्रत्याशी समर्थक प्रॉड्यूसर प्रभु नेगी ने कहा कि इस एल्बम के माध्यम से किन्नौर की जनता से प्रदेश सरकार में वन विकास निगम उपाध्यक्ष रहे सूरत नेगी द्वारा जिला किन्नौर में हुए विकास कार्यों के नाम पर रिवाज बदलते हुए भाजपा प्रत्याक्षी सुरत नेगी को अपना कीमती वोट देकर किन्नौर का विधायक बनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने जिला की जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याक्षी सुरत नेगी के पास जिला को विकास के आधार पर एक नया जिला बनाने की योजना है उसे साकार करने के लिए तथा एक वोट रिवाज बदलने के लिए अपना कीमती वोट भाजपा प्रत्याशी को दे।