Ward 8 is seen as a major drawback in development: area dwellers

वार्ड 8 के विकास में नज़र आती है भारी कमी : क्षेत्र वासी

सोलन  का नाम माता शूलिनी से पड़ा है और माता शूलिनी सोलन के वार्ड नंबर 8 में बस्ती है क्योंकि माता का मंदिर इसी वार्ड में है | यहाँ लोग भारत के कोने कोने से माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते है |  देखा जाए तो सोलन में यह सबसे महत्वपूर्ण वार्ड है | इस वार्ड  में नगर परिषद द्वारा कितना विकास किया यह जानने के लिए  यहाँ के वासियों से बात की गई तो उन्होंने  यहाँ  एक के बाद एक कई समस्याएं मीडिया के समक्ष रखी | जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इस वार्ड में भी विकास की कुछ कमी रह गई | वार्ड में अच्छी सड़कें तो बनी लेकिन नालियां ठीक नहीं की गई | गंदगी का आलम भी इस वार्ड में देखने को मिला |
    नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड 8 के निवासियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि माता शूलिनी के मंदिर में लोग दूर दूर से यहाँ माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते है | लेकिन यहाँ पार्किंग की व्यवस्था नहीं है | जिसके चलते यहाँ आए पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है | वहीँ कूड़े की व्यवस्था बहुत खराब है |
सफाई कर्मी समय पर कूड़ा लेने नहीं आते है जिसके कारण कूड़ा सड़कों पर फैला रहता है | वहीँ उन्होंने कहा कि यहाँ कोई कम्युनिटी सेंटर नहीं है | जिसके चलते धार्मिक आयोजन सड़कों पर आयोजित करने पड़ते है और वह ट्रेफिक जाम का कारण बनते है | उन्होंने कहा कि रात को स्ट्रीट लाइटें ज़्यादा तर बंद रहती है जिसकी वजह से यहाँ नशा करने वाले युवक बहुत ज़्यादा होते है | बहु बेटियों का घर से निकलना रात को मुश्किल हो जाता है | इस लिए वह चाहते है कि नगर निगम में चुनावों के बाद इस स्थिति को सुधारा जाए |