नगर निगम में पदभार संभालते ही सोलन वासियों से नहीं लिया जाएगा कूड़े का बिल : राजेंद्र राणा

सोलन नगर निगम पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है | 17 में से 9 वार्डों पर कांग्रेस ने विजय हासिल कर ली है | जिसको लेकर आज कांग्रेस द्वारा शहर में विजय रैली निकाली गई | यह रैली सोलन के रेस्टहाउस से आरम्भ हुई और फिर सोलन के शूलिनी माता मंदिर तक निकली | इस मौके पर कांग्रेस नगर निगम प्रभारी राजेंद्र राणा , सोलन के विधायक धनीराम शांडिल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे | कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया और विजेता पार्षदों ने शहरवासियों का रैली के माध्यम से धन्यवाद  किया | 

इस मौके पर प्रभारी राजेंद्रराणा ने कांग्रेस की नगर निगम बनाने के लिए शहरवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि जैसे ही नगर निगम पर कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद पद भार संभालेंगे वह शहरवासियों को किए वायदे पूरे कुछ ही दिनों में पूर्ण करना आरम्भ कर देंगे |  उन्होंने कहा कि वह सोलन वासियों को न्यूनतम दर  पर पानी उपलब्ध करवाएंगे और पानी शहर वासियों को प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जाएगा | उन्होंने कहा कि कूड़ा हर घर से निशुल्क उठाया जाएगा | इसके अलावा भी जो वायदे कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में किए गए है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा | उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस कहती है वह कर के दिखाती है यह बात  आने वाले समय में साबित हो जाएगी  |