Wedding Anniversary: शादीशुदा जावेद अख्तर पर आया था शबाना आजमी का दिल, पिता की नाराजगी के बाद भी किया निकाह

शबाना आजमी, जावेद अख्तर

1 of 5

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं, कुछ मुक्कमल हो पाती हैं, तो कुछ का साथ बीच में छूट जाता है। वहीं, कुछ जोड़िया ऐसी भी हैं, जो दूसरे लोगों के लिए मिसाल की तरह हैं। बॉलीवुड की एक ऐसी ही सफल जोड़ी है जावेद अख्तर और शबाना आजमी की, जो 1984 से साथ हैं। आज इस जोड़ी की शादी को 38 साल पूरे हो गए हैं। एक ओर शबाना आजमी एक मंझी हुई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है, तो जावेद अख्तर की कलाम की लेखनी से सब वाकिफ हैं। आज दोनों की शादी की सालगिरह के मौके पर चलिए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
ऐसे हुई पहली मुलाकात
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की प्रेम कहानी की शुरुआत 1970 में अभिनेत्री के घर से हुई। शबाना मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं और जावेद उनके घर उनसे लिखने की कला सिखा रहे थे। इसी सिलसिले में जावेद अक्सर ही कैफी आजमी की कविताएं सुनने के लिए उनके घर आया करते थे। शाम के समय में वहां महफिल जमा करती थीं, जिसमें शबाना भी अपनी मां के साथ हिस्सा लेती थीं। ऐसे में दोनों पहली बार शबाना आजमी के घर पर ही मिले थे और वहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।
शबाना आजमी, जावेद अख्तर

3 of 5

जावेद अख्तर के शायराना अंदाज पर फिदा हुईं अभिनेत्री
जावेद अख्तर का शबाना आजमी के घर आना-जाना लगा रहता था। ऐसे में दोनों की दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अभिनेत्री जावेद अख्तर के शायराना अंदाज पर फिदा हो गई थीं, लेकिन उनके प्यार को मंजिल मिल पाना इतना आसान नहीं था। जावेद पहले से शादीशुदा थे, जिसके वजह से दोनों की प्रेम कहानी में काफी-उतार चढ़ाव देखने को मिले। जब कैफी आजमी को दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो वह काफी नाराज हुए। जावेद न सिर्फ शादीशुदा थे उनके दो बच्चे थे, ऐसे में कैफी आजमी और शौकत आजमी (शबाना की मां) ये नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की वजह से किसी के रिश्ते में दरार आए, लेकिन शबाना मानने के लिए तैयार नहीं थीं।

शबाना आजमी, जावेद अख्तर

4 of 5

पहले पत्नी ने दी शादी की इजाजत
जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी था। जब हनी ईरानी को इस बारे में पता चला तो घर में रोज झगड़े होने लगे। जावेद और हनी के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी थे। लेकिन जब हनी को लगा कि अब इस रिश्ते में कुछ नहीं बचा और रोज झगड़े बढ़ रहे हैं, तो उन्होंने जावेद अख्तर को शादी करने की इजाजत दे दी। साथ ही हनी ने शादी के सात साल बाद जावेद अख्तर को तलाक दे दिया।
शबाना आजमी, जावेद अख्तर

5 of 5

अभिनेत्री के लिए पिता को मनाना नहीं था आसान
जावेद अख्तर का अपनी पहली पत्नी से रिश्ता खत्म हो गया था, लेकिन कैफी आजमी अभी भी दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी का घर टूटने की वजह बन जाए। शबाना ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया कि जावेद और हनी का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूट रहा है, वह दोनों साथ नहीं रहना चाहते हैं। इसके बाद शबाना आजमी ने 1984 में खुद से 10 साल बड़े जावेद अख्तर से निकाह कर लिया और आज 38 साल बाद भी दोनों साथ हैं।