Arjun Tendulkar Supports Prithvi Shaw: सेल्फी विवाद और सोशल मीडिया स्टार सपना गिल से मारपीट विवाद में अर्जुन तेंदुलकर ने पृथ्वी साव का सपोर्ट किया है। उन्होंने दो तस्वीरे शेयर करते हुए अपने बचपन के दोस्त के लिए बड़ी बातें लिखी हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उसके दोस्त शोभित ठाकुर के साथ सेल्फी विवाद के बाद पृथ्वी साव और उनके दोस्त ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसमें 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब अर्जुन तेंदुलकर ने लिखा- मजबूत रहो लड़के। अच्छे और बुरे समय में हमेशा आपके साथ। बता दें कि पृथ्वी की ओर से मारपीट, धमकाने का माला दर्ज किया गया है। इस मामले में सपना सहित कई की गिरफ्तारी भी हुई है।

अर्जुन ने साथ ही एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और पृथ्वी दिख रहे हैं। अर्जुन और पृथ्वी की उनके स्कूल के दिनों की तस्वीर है। ऐसे मुश्किल समय में अर्जुन का सपोर्ट मिलना पृथ्वी के लिए काफी मायने रखता है। दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस पृथ्वी को ट्रोल कर रहे थे। दूसरी ओर, पृथ्वी टीम इंडिया में कमबैक करने के लिए पूरी जान लगा रहे हैं।

गुरुवार को हुए इस मामले में साव के दोस्त और फ्लैटमेट आशीष यादव की शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने गिल, उसके दोस्त ठाकुर और छह अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा), 148 (दंगा), 506 (आपराधिक धमकी), 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया। गिल को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।