मनाली-लेह मार्ग पर रुके वाहनों के पहिए, बर्फबारी के मध्यनजर आधिकारिक तौर पर बंद

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन समिति सुमित खिमटा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सर्दियों व हिमपात को मद्देनजर रखते हुए मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 03 आधिकारिक तौर पर दिनांक 7 नवंबर से दारचा से सरचू तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक रूप से बंद किया है।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि आगामी वर्ष 2023 की गर्मियों तक यह आदेश जारी रहेंगे।

 उन्होंने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 के प्रावधानों के तहत जनहित में जारी किए हैं। उल्लंघन की सूरत में 1 वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकता है। वहीं किसी भी आपात स्थिति और मौसम, सड़क के बारे में अधिक जानकारी के मामले में घाटी की स्थिति और किसी भी प्राकृतिक आपदा व घटना की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।