जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया, जानिए इस रहस्यमयी घटना के बारे में

दुनियाभर में एलियंस को लेकर बहस जारी है। एलियंस को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियन (Alien) और यूएफओ (UFO) देखने का दावा भी किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली पाई है।

करीब 36 साल पहले आसमान में कई रहस्यमयी यूएफओ देखे गए थे और पांच लड़ाकू विमानों ने इनका पीछा किया था। बताया गया कि यूएफओ की चौड़ाई करीब 300 फीट थी और वह 18 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था। ब्राजील में 19 मई 1986 को शाम के समय यह घटना हुई थी। अब एक बार फिर इस घटना के बारे में चर्चा की जा रही है, क्योंकि ब्राजील की सीनेट में इस घटना को लेकर बहस होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में…
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया

अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में भी वहां की सीनेट में यूएफओ और एलियंस पर सुनवाई हुई थी। अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमानों ने जो फूटेज लिए थे सीनेट में एक्सपर्ट ने उसको लेकर जवाब दिया था। उस समय ब्राजील में 19 मई को 21 यूएफओ देखे गए थे तब पांच लड़ाकू विमानों से पायलटों ने उसका पीछा किया था।
विज्ञापन

जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया

दावा किया गया कि ब्राजील के आसमान में 21 रहस्यमयी चमकदार वस्तुएं नजर आई थीं। सबसे हैरान वाली बात यह है कि पलक झपकते ही गायब हो गईं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जमीन पर मौजूद सैकड़ों सैनिकों ने भी इस रहस्यमयी चमकदार वस्तुओं को देखने का दावा किया। वायु सेना ने भी इस बात को माना, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया

ब्राजील में रात के समय जो घटना घटी उसने सबको हैरान कर दिया। सेना के जवानों के साथ ही सैकड़ों ने आसमान में रहस्यमयी वस्तु को देखा जो बहुत तेज रफ्तार से भाग रहे थे। पायलटों ने दावा किया कि रहस्यमयी वस्तु विमान की रडार पर भी नजर नहीं आ रही थी। जवानों का कहना है कि यह वस्तुएं उनके साथ चूहे और बिल्ली का खेल रही थीं।
विज्ञापन

जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया

ब्राजील वायुसेना के हवाई यातायात नियंत्रक, सार्जेंट सर्जियो मोटा दा सिल्वा ने बताया था कि 19 मई, 1986 की शाम को आसमान में असामान्य वस्तुएं नजर आई थीं। सिल्वा ने ही साओ पाउलो शहर के पास सबसे पहले आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी थी। यह रोशनी एक जगह रुकी हुई थी।

वायु सेना ट्रेनिंग स्कूल के करीब दो हजार कैडटों और अधिकारियों ने रात आठ बजे उसी क्षेत्र के आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी थी। दो यात्री विमानों से भी इस रहस्यमयी रोशनी को देखा गया था। इसके बाद ब्राजील वायुसेना हरकत में आ गई और देखने के लिए लड़ाकू विमानों को पीछे भेजा। मशहूर वैज्ञानिकों का कहना है कि हो सकता था यूएफओ या एलियन हो।