Who is Nidhi Tapadia: जानिए कौन हैं यह ब्यूटी क्वीन, जिसके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए पृथ्वी साव

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और ताबड़तोड़ बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 14 फरवरी यानी आज अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टी की है। उन्होंने अपने प्यार का इजार सोशल मीडिया पर किया है। वहीं अब हम आपको इस लेख के जरिए पृथ्वी की नई गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया से परिचित करवाएंगे।

 
  • कौन यह है ब्यूटी क्वीन, जिसके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए पृथ्वी साव

    कौन यह है ब्यूटी क्वीन, जिसके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए पृथ्वी साव

    भारीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर पृथ्वी साव इस समय चर्चा में चल रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह उनकी कोई विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। जी हां, 14 फरवरी यानी वैलंटाइन डे पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी साव ने मॉडल निधि तपाड़िया के साथ सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। जिस पर उन्होंने लिखा था कि- हैप्पी वैलंटाइंस डे माय वाइफ।

    गौरतलब है कि स्टोरी शेयर करने के कुछ मिनट बाद ही खिलाड़ी ने इसको डिलीट कर दिया था। वहीं इस स्टोरी से पृथ्वी ने उनके और निधि के बीच में पनप रहे रिश्ते की भी पुष्टी कर दी है। पृथ्वी साव से मौजूदा समय में तकरीबन-तकरीबन हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप उनकी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आइये आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आखिर निघि तपाड़िया हैं कौन।

     

  • Nidhi tapadiaa

    Nidhi tapadiaa

    25 वर्षीय निधि तपाड़िया महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 सितंबर 1997 में हुआ था। वह एक एक्टर और मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर भी निधि अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

     

  • Nidhi Tapadiaa

    Nidhi Tapadiaa

    निधि खासकर इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सांझा करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 108K के फॉलोवर्स हैं।

     

  • Nidhi Tapadiaa

    Nidhi Tapadiaa

    आपको बता दें कि निधि तपाड़िया ने कॉमर्स सब्जेक्ट में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। निधि ने अपने करियर का आगाज साल 2016 में किया था।

  • Nidhi Tapadiaa

    Nidhi Tapadiaa

    निधि ने फेमस क्राइम शो सीआईडी में भी काम किया है। इसके अलावा साल 2019 में पंजाबी गाने जट्टा कोका के वीडियो में भी निधि ने बतोर एक्टर काम किया था।

     

  • Nidhi Tapadiaa

    6/6

    Nidhi Tapadiaa

    निधि तापड़िया और पृथ्वी साव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इस बात की अक्सर चर्चा होती रहती थी। लेकिन इसकी किसी तरह से पुष्टी नहीं की गई थी। गौरतलब है कि साव ने अब वैलंटाइंस डे पर स्टोरी डालकर सब कुछ साफ कर दिया।