Rahul Gandhi Meets Rohit Vemula Mother: कांग्रेस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल तेलंगाना में है। इन दौरान हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। रोहित वेमुला ने दलितों को लेकर कथित उत्पीड़न को लेकर आत्महत्या कर ली थी।

हैदराबाद: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। राहुल गांधी यात्रा के दौरान शामिल एक बुजुर्ग महिला को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। यह महिला और कोई नहीं बल्कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के मृतक दलित छात्र रोहित वेमुला की मां (Rohit Vemula Mother) राधिका वेमुला हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल राधिका वेमुला (Radhika vemula) यात्रा में राहुल गांधी के साथ भी चलीं। इस दौरान राधिका ने लोगों से कांग्रेस का साथ देने की अपील करते हुए बेटे की लड़ाई लड़ने की बात कही।
हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला ने कथित उत्पीड़न के बाद 2016 में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद देश भर में यह जातिवादी मामला गरमा गया था। रोहित की मां राधिका वेमुला ने भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के चरण में राहुल गांधी के साथ कुछ समय के लिए थोड़ी दूरी भी तय की।

रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला को गले लगाते राहुल गांधी (फोटो- ट्विटर)