UPSC 2022 Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया। इस बार की परीक्षा में कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

श्रीराम लेडी कॉलेज से की हैं पढ़ाई
इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। परीक्षा में टॉप करने पर वह काफी खुश हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने का उनका सपना कठिनाइंयों भरा रहा है।
IAS बनना चाहती हैं
इशिता IAS बनना चाहती हैं। मीडिया मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही सपना IAS बनने का था। यही वजह थी कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, खुद खर्च चलता रहे और परिवार को थोड़ा सपोर्ट मिले इसलिए उन्होंने निजी मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में उनका चयन हो सके, इसके लिए उन्होंने कई घंटों की पढ़ाई की और एक प्लान बनाया। और उसी हिसाब से तैयारी की।
इन अभ्यर्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव
आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया था। इंटरव्यू का फाइनल फेज 18 मई को खत्म हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।