Will never let development lag behind in Arki: Rajeev Saizal

अर्की को विकास में कभी पिछड़ने नहीं देंगे : राजीव सैजल

अर्की में भाजपा अर्की मंडल की विशेष बैठक गौ सदन  अर्की में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने की गई। बैठक में अर्की उपचुनाव के प्रभारी व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल सहित अर्की उपचुनाव के सह प्रभारी व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ राजीव सैजल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अर्की पहुचने पर डॉ राजीव बिंदल व मंत्री डॉ राजीव सैजल का भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य  व  कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। एक दिवसीय बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, आशुतोष वैद्य सहित सभी मण्डल पदाधिकारी कार्य समिति, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष , सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी बूथ त्रिदेव तथा सभी दायित्व वान पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

डॉ राजीव बिंदल ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सबसे सजग है और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि टिकट चाहे किसी को मिले वह केवल कमल के निशान के साथ चलेंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ राजीव सैजल ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दौरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा का विधायक को जीत कर लाएंगे जो साढ़े 3 साल बर्बाद हुए है आगे के डेढ़ साल बर्बाद नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले अर्की का नक्शा बदल कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्की को विकास की राह में कभी पिछड़ने नहीं देंगे।