Woman accused of being a fake doctor in Dharampur, police registered a case

धर्मपुर में महिला पर फर्जी चिकित्सक होने का आरोप , पुलिस ने किया मामला दर्ज 

सोलन के धर्मपुर में एक  महिला पर फर्जी डाक्टर होने का आरोप लगा है। इस महिला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन भी आरम्भ कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार यह महिला शिमला की बताई जा रही है।  जिसके द्वारा धर्मपुर में एनजीओ के साथ मिल कर मेडिकल कैम्प लगाया जा रहा था।  यह महिला अपने आप को डब्ल्यू एच ओ की डॉक्टर बता रही थी।  इस महिला का भंडा फोड़ तब हुआ जब यह महिला ने  कैम्प के दौरान दवाइयों के लिए मरीजों से पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने की मांग की।  जिस एनजीओ के माध्यम से यह कैम्प लगाया गया था उसने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शक होने पर महिला से  गहन पूछताछ की तो महिला डॉक्टर होने के पुख्ता सबूत नहीं दे पाई।  हद तो यह है कि जिस गाड़ी में वह  धर्मपुर पहुंची उस पर गवर्नमेंट ड्यूटी लिखा हुआ था।   वहीँ जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि एनजीओ को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य ने मिलवाया था। इस लिए  कांग्रेस को बैठे बिठाए भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया। प्रदेश प्रवक्ता  रमेश चौहान ने पुलिस को  निष्पक्ष  तौर पर जांच करने का आग्रह किया और न करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। 

एनजीओ के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य ने  महिला चिकित्सक से  यह कह कर मिलवाया था  कि वह  डब्ल्यू एच ओ की चिकित्स्क है।  उनकी बात पर विश्वास कर उनकी संस्था ने  कैम्प लगाने की हामी भरी थी लेकिन जब महिला  ने इलाज करने की एवज में वह  चार से लेकर सात हज़ार रूपये  रोगियों  से मांगने आरम्भ किए तो उन्हें महिला पर शक हुआ।  महिला ने अपने निजी नंबर पर यह राशि ट्रांसफर करने की मांग की तो उनका शक यकीन में बदल गया।  जिसके चलते उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। अब पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
वहीँ इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रमेश  चौहान  ने  ,भाजपा को घेरते हुए कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में  फर्जी चिकित्स्क लोगों का इलाज कर रही थी।  यह धर्मपुर वासियों  के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।  उन्होंने कहा कि एनजीओ की जागरूकता की वजह से फर्जी महिला चिकित्स्क का भंडा फोड़ हुआ है।  लेकिन उन्हें शक है कि भाजपा द्वारा  इस जांच को प्रभावित किया जा सकता है।  क्योंकि इस घटना का सूत्र धार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पदाधिकारी है जो महिला चिकित्सक के सम्पर्क में था।  रमेश चौहान ने चेतावनी देते हुए  कहा कि अगर उन्हें पता चला कि इस मामले को  राजनीतिक तौर पर दबाया जा रहा है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और धरना प्रदर्शन भी करेगी।