पत्थर गिरने से महिला की मौत, चट्टान गिरने से टूटा पुल

 हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद अब पहाड़ (Hills) दरकना शुरू हो गए हैं। जिसने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। राजधानी शिमला के नेरवा (Shimla Nerwa) में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह पत्थर महिला (Woman) के सिर पर लगा था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचायाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे के आसपास हुआ है। नेरवा के डुंडी माता मंदिर के पास हुआ है। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रमला देवी पत्नी कर्ण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला नेरवा के शिक्यार में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रमला देवी दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करती थी। शुक्रवार को जब वह सड़क पर जा रही थी। इसी बीच पहाड़ी एक पत्थर गिरा और सीधा रमला देवी के सिर पर आकर लगा। जिससे महिला घायल (Injured) हो गई। महिला को अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का पति शिक्यार में चिकन की दुकान करता है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए प्रदान किए हैं।

भरमौर में चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त

इसी तरह से चंबा (Chamba) जिला के भरमौर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल (Bridge) क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पहाड़ी प्रदेश में हुई ताजा बारिश और बर्फबारी (Rain Snowfall) के चलते दरकना शुरू हुई थी। क्षतिग्रस्त बगडू पुल पूलन.खणी पंचायतों को आपस में जोड़ता था। इस पुल का चट्टान गिरने से एक किनारा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते शुक्रवार को पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। पुल टूटने के चलते ही बगडू गांव के स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाएं। वहीं, अब क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क भरमौर (Bharmaur) मुख्यालय से भी कट गया है। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम को भरमौर प्रशासन ने बंद पड़े पुल को आवाजाही के लिए बहाल करने के लिए भेज दिया है। एडीएम भरमौर डॉ संजय धीमान ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर टीम भेज दी गई है। जल्द ही पुल को दुरूस्त करवा दिया जाएगा।