चंबाघाट के पास तिरपाल में लिपटा मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

प्रदेश के सोलन शहर के चंबाघाट के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ है।
महिला का शव तिरपाल में लिपटा हुआ है और शरीर पर कई निशान पाए गए हैं।

तिरपाल में लिपटा मिला महिला का शव।

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चंबाघाट के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का शव तिरपाल में लिपटा हुआ है और शरीर पर कई निशान पाए गए हैं। मृतक महिला राजस्थान की बताई जा रही है और दो दिनों से लापता थी। वह अपने पति के साथ चंबाघाट में बीते कई सालों से रह रही थी।