Women learned the art of making products from pine leaves in Kandaghat: Praveen Kumar

कंडाघाट में चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने की महिलाओं ने सीखी कला : प्रवीण कुमार

कंडाघाट में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए  कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा था | हिमाचल प्रदेश हथकरघा विकास  निगम द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में कंडाघाट और आस पास क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | इस कायर्शाला में उन्हें चीड़ की पत्तियों से उत्पाद कैसे तैयार किए जा सकते है इस बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई गई | इन उत्पादों को कैसे तैयार किया जाता है और किस तरह की सावधानियां उत्पादों को बनाते समय रखनी है इस की विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई | यह जानकारी  हथकरघा विकास  निगम सोलन के प्रभारी प्रवीण कुमार ने मीडिया को दी | 

हथकरघा विकास  निगम सोलन के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने के लिए कंडाघाट में तीन माह से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा था | इस कार्यशाला का आज समापन हुआ | इस कार्यशाला में  महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए चीड़ की पत्तियों से बने उत्पादों की महीन जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई | उन्होंने बताया कि इस कला को महिलाओं ने बड़े ही लगन के साथ सीखा है | उन्हें उम्मीद है कि इन उत्पादों को बना कर वह बाज़ारों में आसानी से बेच सकेंगी और विकास के नए आयाम लिखेंगी |