माइन में मजदूर का फिसला पांव, विशालकाय पत्थर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत

 सिरमौर के ट्रांसगिरी क्षेत्र के चौकी मृगवाल में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है। खदान से पत्थर निकालने के दौरान एक मजदूर का पांव फिसल गया। इसी दौरान मजदूर पर एक विशालकाय पत्थर गिर गया। इसके नीचे दबने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बड़वास पंचायत के चौकी मृगवाल में लाइम स्टोन माइन में रंगीलाल द्वारा पत्थर निकाले जा रहे थे। काम के दौरान अचानक ही संतुलन बिगड़ गया। प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि संतुलन बिगड़ने के बाद विशालकाय पत्थर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। डीएसीपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।