Dr. Saijal wishes Happy Diwali

वर्चुअल माध्यम से सोलन मे भी आयोजित हुई  कार्यसमिति की बैठक : राजीव सैजल 

सोलन मे भाजपा कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक का  सोलन भाजपा कार्यालय  मे सफल आयोजन हुआ | बैठक मे स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल बतौर मुख्य  अतिथि  शामिल हुए | इस मौके भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिम  धर सूद और भाजपा नेता  नंदराम कश्यप   विशेष रूप से उपस्थित रही |  यह  बैठक संगठनात्मक दृष्टि से 17  जिलों   मे   आयोजित की जा रही है | इस बैठक मे अध्यक्ष ओर महामंत्री समेत भाजपा पदाधिकारी भी भाग ले रहे हैं |         


इस मौके पर    स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल  ने बताया कि इस बार कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से की जा रही है जिसमे भाजपा राष्टीय महामंत्री अनिल जैन ओर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी भाग ले रहे है | इस बैठक का मुख्य उदेश्य संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना है | केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं के बारे मे पदाधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करवाना है | उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर जन जन तक कैसे पहुंचाना है इस बारे मे विस्तृत चर्चा का जा रही है और आवश्यक मार्गदर्शन भी किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकें समय समय पर आयोजित की जाती है | लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते इसे वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है |