Workshop organized on Integrated Development Project in Kandaghat: Sanjeev Thakur

कंडाघाट में एकीकृत विकास परियोजना पर कार्यशाला का हुआ आयोजन : संजीव ठाकुर

जिला वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा खंड विकास कार्यालय कंडाघाट में कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यशाला में दस पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया | कार्यशाला में जिला परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए | कार्यशाला में हेम चंद शर्मा खंड विकास अधिकारी कंडाघाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को एकीकृत विकास परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई | ताकि प्रतिनिधि अपनी पंचायतों में जा का गांववासियों को इस योजना के बारे में जागरूक कर सकें |

अधिक जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कंडाघाट में विभाग द्वारा एकीकृत विकास परियोजना पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमे उन्हें स्रोत स्थिरता व जलवायु अनकूल वर्षा आधारित कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई गई | ताकि वह पंचायत में जा कर गाँव वासियों को इस बार में जानकारी उपलब्ध करवाएं और किसानों की आय दोगुनी हो सके उन्हें किसी भी तरह से कृषि में नुक्सान न उठाना पड़े |