800 saplings planted in Van Mahotsav organized in Nandal village

किसानों को उद्यमी बनाने के लिए नौणी में आयोजित हुई कार्यशाला : मदन हिमाचली

नौणी पंचायत में किसानों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया | यह कार्यशाला  नौणी विश्व विद्यालय   के डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित की गई | कार्यशाला में नौणी पंचायत के दस किसानों ने भाग लिया |  नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया | इस कार्यशाला का मुख्य उदेश्य किसानों को जागरूक कर वह  किसान से उद्यमी  कैसे बन सकते हैं  इस बारे  में जानकारी उपलब्ध करवाई गई  | जिसमे नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को उद्यमी बनने के आवश्यक टिप्स दिए  ताकि उनकी आय भी बढ़ सके | किसानों ने इस कार्यशाला  में बढ़चढ़ कर भाग लिया | 

अधिक जानकारी देते हुए नौणी पंचायत के प्रधान  मदन हिमाचली और  विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए कहा कि किसान केवल परम्परागत खेती करते आ रहे हैं | लेकिन समय की मांग है कि वह आधुनिक ढंग से खेती करें और एक सफल उद्यमी बने | जिसके लिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमे नौणी पंचायत के किसानों ने भाग लिया | उन्हें वैज्ञानिकों द्वारा मार्गदर्शन किया गया कि वह कृषि क्षेत्र में कैसे उद्यमी बन सकते है यह जानकारी किसानों को विस्तार से उपलब्ध करवाई गई | वह उन्नत खेती कैसे कर सकते है और दुधारू पशु पालन के लिए वित्तीय सहायता बैंक से कैसे प्राप्त कर सकते है यह जानकारी भी उन्हें उपलब्ध करवाई गई |