World's biggest party, all four have eaten : Dhaniram Shandil

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी,चारों खाने हुई चित : धनीराम शांडिल

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को ,चारों खाने चित  करने के बाद, पूर्व समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ,  विधायक कर्नल धनीराम शांडिल  ने , भाजपा पर तीखे तंज कसे।  उन्होंने कहा कि ,भाजपा ने देश प्रदेश की जनता को, रामराज्य के सपने दिखाए, और जब सत्ता हासिल की तो ,उसके बाद उनका, असली चेहरा सामने आने लगा है।  शुरूआती तौर पर, भाजपा सभी के दिलों में ,घर बनाने में कामयाब हो गयी थी।  लेकिन अब ,वह देश और प्रदेश वासियों के दिलों से, पूरी तरह उतर चुकी है।  जिसका सबसे बड़ा ,उदाहरण उपचुनाव है। जिसमें जनता ने दिखा दिया है कि ,वह जुमलों की पार्टी के साथ नहीं है। यह बात कर्नल धनीराम शांडिल ने , अर्की में संजय अवस्थी के जीतने के बाद कही। 

कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि, कांग्रेस की एकता की वजह से ,आज कांग्रेस ने जीत हासिल की है।  उन्होंने कहा कि , वह इस मौके पर , अपने सभी शीर्ष के नेताओं  को, बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि ,भारत की जनता, भारी परेशानी में है। महंगाई अपने, चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।  उन्होंने कहा कि, करीबन तीन गुना, कीमतें बढ़ चुकी है।  आज के समय  में, साधारण व्यक्ति रहने के लिए, मकान नहीं बना सकता है।  जिसके कारण लोगों में ,भारी रोष व्याप्त है।  उन्होंने कहा कि ,आज देश की अर्थव्यवस्था, पूरी तरह से चरमरा चुकी है।  जीडीपी, माइनस में जा रही है।  जिसकी वजह से ,आज देश का सिर शर्म से झुक रहा है।