दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल, यहां मिलता है अद्भुत नजारों का आनंद

स्थानीय भाषा में कहा जाता है व्हाइट ड्रैगन

दुनियाभर का सबसे बड़ा ग्लास बॉटम ब्रिज वियतनाम (Vietnam) में खोला गया है। दावा किया जाता है कि यह दुनिया का सबसे लंबा पुल है। इस पुल की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट है। इस पुल को बाख लांग पैदल यात्री पुल के नाम से जाना जाता है। स्थानीय भाषा में इस पुल को व्हाइट ड्रैगन (White Dragon) कहा जाता है।

बता दें कि बाख लांग वियतनाम का तीसरा कांच का पुल है। बाख लांग पैदल यात्री पुल उत्तर-पश्चिम सोन ला प्रांत में चक्करदार चट्टानों के चारों ओर स्थित है और ये दो चोटियों के बीच एक शानदार घाटी तक फैला हुआ है। ये पुल एक विशाल जंगल से 150 मीटर यानी 492 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है और ये पुल 632 मीटर यानी 2,073 फीट लंबा है। इस पुल का फर्श फ्रेंच-निर्मित टेम्पर्ड ग्लास से बना हुआ है। ये पुल एक बार में 450 तक का वजन उठा सकता है। इस पुल पर पर्यटक डरावनी सैर के साथ-साथ अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

पुल को संचालित करने वाली कंपनी का कहना है कि ये पुल दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल है, जो कि चीन के ग्वांगडोंग में स्थित 526 मीटर के कंस्ट्रक्शन को पार कर गया है। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि उम्मीद है कि ये पुल ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करेगा।