दुनिया का सबसे सुनसान घर, 2.58 करोड़ रुपए है कीमत

साल 2009 में बनाया गया था ये घर

कुछ लोगों को अकेले रहना काफी पसंद होता है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जिसके आसपास कुछ नहीं है। इस आईलैंड में सिर्फ एक ही घर है, जिसे की सुनसान घर कहा जाता है। ये सुनसान घर पूरे आईलैंड में इकलौता घर है। समुद्र के बीचो-बीच बने इस घर में बाढ़ का कोई डर नहीं है।

बता दें कि ये आईलैंड अमेरिका (America) के वोहोआ बे में Duck Ledges Island है। इस जगह को अंतर्मुखी लोगों का स्वर्ग माना जाता है। ये सुनसान घर बोल्ड कोस्ट प्रॉपर्टीज के एजेंट बिल्ली मिल्लिकेन (Billy Milliken) के पास है और वे इस घर को बेचना चाहते हैं। एक कमरे के इस आलीशान घर को साल 2009 में बनाया गया था।

ये घर 540 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इस घर में सिर्फ एक ही बेडरूम है और इस घर की दीवारें लकड़ी से बनी हुई हैं। इस घर में बाथरूम के अलावा बाकी सारी चीजें मौजूद हैं। इस घर की कीमत करीब 2.58 करोड़ रुपए लगाई गई है।