SMC teachers submitted memorandum to the Chief Minister

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल द्वारा पुष्पांजलि।

शिमला, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने महात्मा गांधी की रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीसी ऑफिस शिमला स्तिथ प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मॉल रोड़ स्थित ग्रामोद्योग में भी पहुँचे जहाँ उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के लिए साड़ी व अपने लिए  सदरी ख़रीदी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भारत की दो महान विभूतियों का जन्मदिन एक साथ आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

महत्मा गांधी के जीवन से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके जीवन से नई पीढ़ी को भी सीख लेनी चाहिए। गांधी का आज़ादी के आंदोलन में एहम भूमिका रही थी, जनता को आज़ादी के आंदोलन से जोड़ना महान कार्य था। महात्मा गांधी ने खादी को उस समय ही बढ़ावा देने पर जोर दिया है। हमें भी स्वदेशी व खादी को अपनाकर देश की तरक्की में भागीदारी दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा की स्वच्छता से उनका करीबी रिश्ता था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को गति दी है। उन्होंने कहा लाल बहादुर शास्त्री एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता थे, उनकी मृत्यु आज भी एक रहस्य बना हुआ है। उनका नारा जय जवान , जय किसान और अब जय विज्ञान के सपने को हमें पूरा करना है।

मुख्यमंत्री लिफ़्ट स्थित मंदिर में भी गए जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफ़ाई अभियान की शुरुआत भी की व लोगों से सफ़ाई अभियान के साथ जुड़ने का आहवान किया।