हवाई जहाज में सफर करते आप फाउंटेन पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकते, यह है बड़ी वजह

वायुमंडलीय दबाव कम होने के चलते स्याही लिक होने का रहता है खतरा

हवाई जहाज में सफर करते आप फाउंटेन पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकते, यह है बड़ी वजह

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी (Life) में किसी के भी पास दूसरों के लिए छोड़ो अपनों के लिए भी समय नहीं है। इंसान अब सिर्फ पैसे की तरफ भाग रहा और सिर्फ काम में ही बिजी (Busy) रहता है। मनोरंजन और अपनों की खुशियों से दूर होता जा रहा है। इंसान काम के प्रति इतना डूब गया है कि उसे काम के इलावा कुछ और सूझ भी नहीं रहा है। सुबह-शाम उठते-बैठते सिर्फ काम और काम। यहां तक कि सफर करते समय भी वे काम ही करते हैं। फिर चाहे वो एयरप्लेन (airplane) में ही क्यों ना हो। पर आपको पता है प्लेन में फाउंटेन पेन (Fountain Pen) ले जाना मना है। क्या है इसके पीछे की वजह आए जानते हैं यहां…


यह आप जानते ही होंगे कि जैसे हम ऊपर आसमान (Sky) की ओर बढ़ते जाते हैं वायुमंडलीय दबाव कम होता जाता है। इसी वजह से फाउंटेन पेन ले जाने से मनाही की जाती है। हवाई जहाज 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं। पेन के अंदर का दबाव उसके आसपास के दबाव (यानी उड़ान के अंदर) की तुलना में अधिक होता है। इंसान इस डिफ़रेंस (Difference) को महसूस कर पाता है, लेकिन कार्बनिक पदार्थ होने के कारण प्लेन की ऊंचाई से सबसे ज़्यादा पेन का अंदरूनी हिस्सा प्रभावित होता है। प्रेशर (Pressure) पड़ने के चलते पेन की स्याही इसकी निब के पास जमा हो जाती है और पेन लीक करने लगता है।

अगर आपको अपनी डेस्टिनेशन (Destination) में फ़ाउंटेन पेन की ज़रूरत है और आप इसे कैरी करना चाहते हैं, तो ऐसा करने का एक सिंपल तरीका है। आप अपने पेन से उसकी स्याही निकाल दीजिए। दूसरा ऑप्शन ये है कि आप ऐसी स्याही लेकर चलें, जिसमें मिनिमल हवा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेशर में बदलाव के चलते इस पर कम दबाव पड़ेगा और कभी भी आधी स्याही से भरे फ़ाउंटेन पेन के साथ ट्रेवल करने की ग़लती न करें।

इससे पेन लीक होने की ज़्यादा संभावनाएं हैं। इससे आपके और आपके पास वाले यात्रियों के कपड़े भी ख़राब हो सकते हैं। इसके साथ ही ये एयरलाइन कंपनी (Airline Company) पर भी निर्भर करता है कि वो आपको फ़ाउंटेन पेन कैरी करने की इजाज़त दे रहे हैं या नहीं। अगर एयरलाइन कंपनी इसकी इजाज़त नहीं देती, तो ये पेन को कैरी करने की सारी ट्रिक्स किसी काम की नहीं हैं।