हिमाचल में हुए चारा घोटाला ओर हिमाचल विश्वविद्यालय में हुए 1.13 घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़को पर उतर आई है और आज प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर मामला दर्ज करने की मांग की । शिमला में भी युवा कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । जिसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया । युवा कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर पशुओं का चारा डकारने के आरोप लगाए और और सरकार पर मामला दर्ज करने की मांग की ओर यदि कोई कार्यवाही नहीं होती तो उग्र आंदोलन प्रदेश भर में शुरू करने की चेतावनी भी दी।
युवा कांग्रेस महासचिव राहुल चौहान ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी में भ्रष्टाचार चरम पर है आये दिन इन सरकार में घोटाले हो रहे है । अभी हाल ही आई कैग की रिपोर्ट में पशुपालन विभाग और विश्वविद्यालय हुए घोटाले उजागर हुए है । जहां पशुओं का चारा ही डकार गए और विश्वविद्यालय में 1.13 करोड़ का घोटाला हुआ और घोटाले करने वालो पर कार्यवाही करने के बजाय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैग की रिपोर्ट पर ही सवाल उठा रहे है । जिससे साफ जाहिर है कि ये सरकार की मिलीभगत से ही घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है ।जिसके खिलाफ आज प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और राज्यपाल को घोटालों को अजनाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन भेजे जा रहे है ।

