Yuva Morcha Solan Mandal runs cleanliness campaign celebrates PM's birthday :Rohit Bhardwaj

युवा मोर्चा सोलन मंडल ने चलाया सफाई अभियान मनाया पीएम का जन्म दिवस : रोहित भारद्वाज 

देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्म दिवस पर युवा मोर्चा मण्डल सोलन द्वारा स्वछता अभियान का कार्यक्रम आयोजित  किया गया |  स्वच्छ भारत अभियान के तहत  ब्रुरी से लेकर सलोगड़ा तक सफ़ाई  की गई  कार्यक्रम में  बघाट  बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वहीँ  कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा  अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की इस मौके पर   जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर विशेष रूप से  उपस्थित हुए |  यह कार्यक्रम के बोर्ड नंबर 4  से आरम्भ किया गया और  ब्रुरी  शिव मंदिर  पर इसका समापन  किया गया |  

मुख्यातिथि पवन गुप्ता ने  देश के प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी दीर्घ आयु की कामना की और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास का परचम विश्व में लहरा रहा  है छे वर्षों में उन्होंने भारत का नाम दुनिया में रौशन किया है | वहीँ उन्होंने देश के सभी वर्गों को संतुलित विकास कर एक नई इबारत लिखी है | उन्होंने कहा कि कोविड  के चलते समूचे विश्व को भारी नुकसान हुआ है लेकिन देश के प्रधान मंत्री के कुशल नेतृत्व के चलते भारत में कोरोना उतना असर नहीं दिखा पाया है | जिसके लिए भारत वासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे | 

इस कार्यक्रम में स्थानीय नेता रवि शर्मा ,भाजपा जिला सचिव दीपक शर्मा , सुरेश शर्मा  ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वैभव ठाकुर व अरुण ठाकुर ,जिला सचिव दिनकर कुमार ,युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अरुण मेहता युवा मोर्चा मंडल से अमित भारद्वाज ,अभिलाश ठाकुर ,दिव्यांशु हंस ,विमल शर्म ,सूभम वर्मा ,अभिषेक गुप्ता ,अमन शर्मा ,राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे  l