Vogue Magazine Zelenskyy Photoshoot: रूस और यूक्रेन का युद्ध अभी भी चल रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ने एक फोटोशूट कराया है। वोग मैग्जीन के लिए ये फोटोशूट हुआ है। तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

एक अन्य फोटो में ओलेना सेना के क्षतिग्रस्त वाहन के साथ पोज दे रही हैं, वहीं एक फोटो में ओलेना एक बिल्डिंग की सीढ़ियों पर पोज दे रही हैं। वोग मैग्जीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘वोग की विशेष डिजिटल कवर स्टोरी के लिए, जेलेंस्का और उनके पति यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने युद्ध के समय में जीवन, उनकी शादी और साझा इतिहास और यूक्रेन के भविष्य के सपनों के बारे में बात की।’
लोगों ने की आलोचना
यूक्रेन के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का फोटो शूट लोगों को कुछ ज्यादा अच्छा नहीं लगा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जब आप एक एक्टर को अपना राष्ट्रपति चुन लेते हैं तो युद्ध के समय भी उसकी प्रायोरिटी अलग ही होती हैं। वहीं एक अमेरिकी ने लिखा कि जब यूएस 60 बिलियन डॉलर की मदद दे रहा है तब ये फोटोशूट करा रहे हैं। कई लोगों ने इसे बेहद गैरजिम्मेदाराना बताया।
यूक्रेन के 7 हजार नागरिक मारे गए
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया है। युद्ध को लगभग 155 दिन हो गए हैं। लगभग 7000 यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रूस का कब्जा है। डोनबास रीजन में रूस का हमला और भी तेज हो गया है। युद्ध के बीच एक नई डेवलपमेंट देखने को मिली है, जिसमें यूक्रेन ने तीन भारतीय लोगों को रूस का समर्थन करने के लिए ब्लैकलिस्ट किया है।